Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया में आयोजित निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह होंगे शामिल जानिए मुख्यमंत्री का 22,24 और 25 मई का दौरा कार्यक्रम

Author Picture
Editor
May 21, 2023 5:54 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पन्ना का गौरव दिवस, उमरिया में महिला सम्मेलन, रोजगार दिवस/निवेश संवर्धन हेतु सब्सिडी वितरण और डिंडोरी में रजत जयंती समारोह के कार्यक्रम व्यवस्थित और बेहतर हों। उन्होंने कहा कि पन्ना और अन्य जिलों में गौरव दिवस एवं लाड़ली बहना सम्मेलनों की तैयारियाँ पूरी की जाये। कार्यक्रम स्थल पर बहनों और नागरिकों को गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। लाड़ली बहना सम्मेलनों में आने वाली बहनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम का सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रचार-प्रसार हो। आनंद और उत्साह का वातावरण बने। गीत, संगीत का माहौल बनाया जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में 22 मई को पन्ना, 24 को उमरिया और 25 मई को डिंडोरी जिले में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22 मई को पन्ना का गौरव दिवस छत्रसाल स्टेडियम में होगा। उसी दिन कृषि महाविद्यालय और रेलवे स्टेशन का भूमि-पूजन भी होगा। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।

डिण्डोरी में 25 मई को रजत जयंती समारोह एवं महिला सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विजन डाक्यूमेंट, डिंडोरी नर्मदा यात्रा वेबसाइट का विमाचन और विभिन्न शासकीय योजनाओं का हितलाभ वितरण भी करेंगे। साथ ही जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव शाहपुरा में सिंगली नदी घाट का लोकार्पण, नर्मदांचल विद्यापीठ एवं छात्रावास का शिलान्यास होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उमरिया में 24 जून को महिला सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा आवासीय भू-अधिकार-पत्रों का वितरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही आकाश कोट समूह नल-जल योजना का भूमि-पूजन और करनपुरा नल-जल योजना का लोकार्पण भी होगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज