Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बेवफाई की दी सजा प्रेमिका के पिता को भूना गोलियों से खुद रेलवे ट्रैक में लेट कर दे दी जान

Author Picture
Editor
May 22, 2023 10:38 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रिपोर्टर /मुकेश शर्मा 

खबरीलाल:एमपी के शाजापुर में वीभत्स हत्याकांड हुआ। कथित प्रेमी ने गर्लफ्रेंड, उसके पिता और उसके भाई पर गोली चलाई। गोलीबारी में युवती के पिता की मौत हो गई जबकि वह और भाई घायल हो गए। इधर सोमवार सुबह आरोपी युवक का शव भी रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत स्थिति में मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा में रविवार देर रात गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी पुत्री गंभीर घायल है। वहीं बेटे राज को भी मामूली चोट आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

सीढ़ी लगा घर में घुसा आरक्षक पिता,पुत्र और बेटी को मारी गोली FB में लिखा प्यार में धोका इसलिए ठोंका
Source : Social Media

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक देर रात सीढ़ी लगाकर घर के पहली मंजिल में घुसा। इसी दौरान गोलीबारी हुई और आरोपित ने लड़की के पिता और लड़की पर गोली चला दी। इससे लड़की के पिता जाकिर खान की गोली लगने से मौत हो गई और लड़की शिवानी गंभीर घायल हो गई जिसे इंदौर रेफर किया गया।

वारदात की जानकारी लगने पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत पहले ट्रामा सेंटर शाजापुर पहुंचे और उसके बाद घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया। सोमवार तड़के तक एसपी यशपाल सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी बेरछा थाने पर जमे रहे।

Source : Social Media
Source : Social Media

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद संदेही माने जा रहे युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की जिसमें घायल युवती के साथ उसके फोटो हैं। आरोपित युवक ने लिखा कि प्यार में धोखा मिला इसलिए ठोका, वह भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी।

आरोपित युवत पुलिस विभाग में कार्यरत होना बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि वह आरक्षक है और देवास जिले में पदस्थ है। आरोपित माने जा रहे युवक के पिता भी पुलिसकर्मी थे जो पूर्व में बेरछा थाने में पदस्थ रहे हैं। शासकीय सेवा के दौरान पिता की मृत्यु होने पर आरोपित को अनुकंपा नियुक्ति मिलने की बात भी सामने आई है।

सीढ़ी लगा घर में घुसा आरक्षक पिता,पुत्र और बेटी को मारी गोली FB में लिखा प्यार में धोका इसलिए ठोंका
Source : Social Media

एसपी यशपाल सिंह राजपूत का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक युवती गंभीर घायल है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से चली हुई गोली देसी रिवाल्वर और दो पहिया वाहन भी मिला है।इधर सोमवार सुबह आरोपी युवक का शव भी मिला है। रेलवे ट्रैक के पास उसकी लाश क्षत विक्षत अवस्था में मिली है।

यह भी पढ़ें : सीढ़ी लगा घर में घुसा आरक्षक पिता,पुत्र और बेटी को मारी गोली FB में लिखा प्यार में धोका इसलिए ठोंका

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज