Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुँचे दीपक जोशी के निवास शिवराज सिंह को लेकर कही ये बड़ी बात

Author Picture
Editor
May 23, 2023 8:38 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार रात देवास पहुँचे, इस दौरान वह हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के सिविल लाइन स्थित निवास पहुँचे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं में चर्चा हुई।

मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि दीपक राजनीति के संत कहे जाने वाले कैलाश जोशी के पुत्र हैं। स्व. जोशी जी के आदर्श,आचरण,उनकी ईमानदारी ,निष्ठा और सक्रियता का कोई मुकाबला नहीं था। आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि दीपक हमारे साथ आए है। हमारे लिए ये सोने पर सुहागा है। दीपक जोशी का कॉंग्रेस में आना वो सारे लोगों को संकेत है जिन्होंने,जिनके परिवार ने सायकल पर चलकर,चने खा कर जनसंघ को स्थापित किया था। वो पीढ़ी,वो परिवार ,वो लोग आज भाजपा में दुःखी है क्योंकि भाजपा में दलालों ,बेईमानों और भ्रष्टाचारियों का कब्ज़ा हो गया है। और ये हर जगह मिलेगा गांव-गांव में। जनसंघ को जमाने वालों के बच्चें भूखे मर रहे है,बेरोजगार। और जिनके पास कुछ नहीं था आज वह फॉर्च्यूनर में घूम रहे। ये भाजपा है। हमारी सरकार निश्चित आ रही।और जो कमी थी उसको दीपक जोशी ने पूरा कर दिया।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दीपक पहले मेरे पास उस वक्त आए थे जब मैं प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष था। दीपक दुःखी थे।मैंने कहा था देखो आपके पिता का पूरा जीवन जनसंघ ,भाजपा की सेवा में बीत गया। उनके जीते जी आपको पार्टी नहीं छोड़ना चाहिए। अगर जोशी जी कहंगे तो मैं ले लूंगा।इसलिए दीपक ये पाप मुझसे मत करवाओ।लेकिन आज हालात दूसरे है।दुःख इस बात का है,क्या थे शिवराज सिंह चौहान…कहा थे ? दीपक के कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। आज इतने बड़े आदमी हो गए कि इनको भुला दिया। शिवराज सिंह चौहान का चरित्र बताता है कि वह कभी किसी के सगे नहीं।

वहीं दीपक जोशी ने कहा कि दिग्विजय सिंह मेरे आइकॉन रहें हैं। आज वह मेरे घर पधारे हैं यह मेरे लिए खुशी की बात हैं, मैं बरकतउल्ला से छात्र संघ का चुनाव लड़ रहा था,मैं चुनाव जीता। तब बीजेपी के लोंगों ने मेरा सपोर्ट नहीं किया था, जब मैं तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष 1991-92 में दिग्विजय सिंह से मिला और कांग्रेस ज्वॉइन करने की इच्छा जाहिर की, तब उन्होंने कहा था कि पहले कांग्रेस किस विचारधारा पर काम कर रही उसे जानो और समझो, तुम कैलाश जोशी जी के लड़के हो और वह राजनीति में अलग चीज को लेकर काम कर रहें हैं… अगर वह कहेंगे तो मैं कुछ प्रयास करूंगा… दिग्विजय सिंह जी नैतिकता के साथ परिवारवादी भी है। मेरे लिए गौरव की बात है।

 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज