Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

खाद्यान्न वितरण में 11 लाख से अधिक की कालाबाजारी करने पर एफआईआर दर्ज

Author Picture
Editor
May 24, 2023 9:11 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिले में गरीबों के राशन वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जिसमे प्रबंधक  व खाद्यान्न वितरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। जिले के ब्यौहारी नगरीय क्षेत्र में विपणन सहकारी समिति मर्यादित ब्यौहारी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान वार्ड नंबर 1, 2, 3 ब्यौहारी के विक्रेता अभय पाठक एवं प्रबंधक अनुज सिंह द्वारा खाद्यान्न वितरण में 11 लाख 60 हजार की अनियमितता एवं कालाबाजारी पर प्रबंधक   खाद्यान्न वितरण के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुआ है।

शहडोल जिले के  ब्यौहारी नगरीय क्षेत्र में विपणन सहकारी समिति मर्यादित ब्यौहारी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान वार्ड नंबर 1, 2, 3 ब्यौहारी के विक्रेता अभय पाठक एवं प्रबंधक  अनुज सिंह द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता एवं कालाबाजारी करने कारण केरोसिन 515 लीटर, PMGKAY चावल 55.77 क्विंटल, PMGKAY गेहूं 118.44 क्विंटल, चावल 92.62 क्विंटल गेहूं 163.82 क्विंटल, नमक 11.47 क्विंटल, शक्कर 0.86 क्विंटल की बाजार भाव से कुल एकोनॉमिक कास्ट 11,60,648 रुपये राशि (ग्यारह लाख साठ हजार छः सौ अडतालिस रूपये) कीमत के खाद्यान्न चावल, गेहूं, शक्कर, नमक एवं कैरोसिन का अपयोजन किया गया है, जिसके कारण इनके विरुद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही करते हुये विक्रेता अभय पाठक एवं प्रबंधक  अनुज सिंह के विरुद्ध ब्यौहारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज