Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

डंफर ने ऑटो को मारी टक्कर मां-बेटों समेत चार की मौत

Author Picture
Editor
May 24, 2023 11:55 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ख़बरीलाल : देवास में इंदौर-भोपाल बायपास पर बुधवार सुबह एक डंपर ने डिवाइडर तोड़ते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ऑटो सवार मां और दो बेटे भी शामिल हैं। डंपर सवार एक व्यक्ति धर्मेंद्र निवासी शंकरगढ़,देवास की भी मौत हुई है।

सागर निवासी रानी, उनके दो बच्चे ऋतिक (2) और अंशू (3) ऑटो में सवार थे। रानी का पति सूरज और रायसेन निवासी ऑटो ड्राइवर बबलू गंभीर घायल है। हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।

रायसेन निवासी लोडिंग ऑटो के ड्राइवर बबलू ने पुलिस को बताया कि भोपाल से इंदौर जा रहे थे। ऑटो में दोनों पति-पत्नी, उनके दो बच्चे सवार थे। परिवार को भोपाल के शिव नगर से ऑटो में बैठाया था। हम रात 10 बजे निकले थे। डंपर डिवाइडर तोड़ कर सामने से आ गया और टक्कर मार दी।

आपको बता दें कि हादसे में महिला का पति/बच्चों का पिता 35 वर्षीय सूरज अहिरवार निवासी अम्बेडकर वार्ड जिला सागर और ऑटो चालक बबलू का इलाज देवास के जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज