Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भीषण सड़क हादसा, मारुति वैन घुसी खड़ी ट्राली में, 3 की मौत 4 गंभीर घायल

Author Picture
Editor
May 27, 2023 1:06 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शनिवार की अल सुबह एक दर्दनाक भीषण सड़क हादसा मनासा मंदसौर मार्ग पर गांव रूपावास मे हो गया।  हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य गम्भीर घायल हो गए। दरअसल मनासा तहसील के गांव देवरी खवासा का एक परिवार मारुति वेन गाड़ी से महाकाल दर्शन करने गया था। जहाँ से वापस घर लौटते समय मनासा मंदसौर मार्ग स्थित गांव रुपावास में मारुति वैन सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई । हादसे में वेन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

भीषण सड़क हादसा, मारुति वैन घुसी खड़ी ट्राली में, 3 की मौत 4 गंभीर घायल

जिन्हें पहले मनासा चिकित्सालय ले जाया गया।जहां से तीन घायलों को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहीं एक अति गम्भीर घायल को नीमच से राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा नींद की झपकी आ जाने की वजह से हुआ है। विडम्बना देखिए कि जिस जगह हादसा हुआ वहाँ से म्रतको के घर की दूरी महज 6 किलो मीटर ही रह गई थी।  वहीं घटना के बाद मृतकों के शव को मनासा चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज