Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर उमरिया में ट्रेन के सामने कूदी महिला माँ बेटे की मौत

Author Picture
Content Writer
Jun 5, 2023 2:47 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक विवाहिता ने अपने बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है, पूरा मामला उमरिया कोतवाली थानान्तर्गत ग्राम महरोई के पास का बताया जा रहा है, घटना 4 जून की शाम 6 बजकर 55 मिनट के आसपास की बताई जा रही है, सूचना उपरांत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचीं और देर रात माँ और बेटे की मौत के मामले में प्रथक प्रथक मर्ग की कायमी CRPC की धारा 174 के तहत कर ली हैं.

 

वही घटना की सूचना मिलते ही मृतिका के पिता फूलचंद राय ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मारपीट कर काफी प्रताड़ित किया है,यहाँ तक की उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी बेटी की मौत ट्रेन से रनओवर होने से नही बल्कि सुसुराल वालों के मारने पीटने से हुई है.

फिलहाल इस सनसनीखेज मामले में पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है, हलाकि ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतिका शाम 4 बजे अपने बच्चे को गोद में लेकर घर से निकल गई थी. उसके बाद उन्हें घटना के बारे में पता चला है.

जिला मुख्यालय के चपहा और महरोई रेल्वे फाटक के बीच में बीती शाम रेल्वे ट्रेक पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला और एक बच्चे के शव को बरामद किया है॥ जिसके बाद आज शव परीक्षण उपरांत दोनों शव परिजनों को सौंपे जायेगें॥ पुलिस ने घटना स्थल से मोबाइल फोन सहित अन्य चीजें बरामद की हैं, जो कि पूरे घटना से पर्दा उठायेगीं॥ बताया जा रहा है कि उक्त मृतक महिला महरोई स्थित प्रायवेट स्कूल संचालक टीकाराम राय के परिवार से है, जिसकी पहचान गंगोत्री राय पति समय लाल राय उम्र 32 वर्ष निवासी महरोई के रुप में की गई है, मृतिका अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ वहां कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसने अपनी जान गवांई यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगा, लेकिन मृतिका के मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग आये दिन मारपीट करते थे और प्रताड़ित करते थे, घटना दिनांक को भी उसके साथ मारपीट की गई जिससे तंग आकर हमारी बेटी ने अपने बच्चे सहित जान दे दी॥ बहरहाल दूध पीते बच्चे के साथ ट्रेन के सामने कूद जाना या फिर किसी घटना का होना बेहद चिंतनीय है और अब पूरे मामले में पुलिस की कड़ी निगाहें हैं

Article By Aditya

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज