Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

महिला थाना की पहल चलाया गया महिला,बाल और सायबर अपराध सम्बन्धी जागरूकता अभियान

Author Picture
Editor
Jun 7, 2023 8:10 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07.06.2023 को महिला थाना पुलिस द्वारा जिला उमरिया अंतर्गत ग्राम करकेली में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बच्चियों को महिला संबंधी अपराधो की जानकारी देते हुये उनसे बचाव एवं महिला व चाइल्ड हेल्पलाउन नंबर 1098 व 1090 की जानकारी देते हुये उनको जागरूक किया गया। 

महिला थाना की पहल चलाया गया महिला,बाल और सायबर अपराध सम्बन्धी जागरूकता अभियान
Source : Social Media

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया कि जिले के सभी थानों में महिलाओं की सहायता हेतु एक विशेष महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य हैमहिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा। इसके अलावा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनो को वर्तमान में सरकारी योजनाओं को नाम पर घट रहे व अन्य प्रकार के सायबर संबंधी अपराधो की जानकारी देते हुये बताया गया कि अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी, पिन इत्यादि किसी को न बताये साथ ही अपना अंगूठा (बायोमेट्रिक) किसी  जान / अंजान के कहने पर बिना जानकारी के कि किस उद्देश्य से अंगूठा (बायोमेट्रिक)  लगवाया जा रहा न लगावे, संपूर्ण जानकारी के पश्चात ही अंगूठा (बायोमेट्रिक) लगावे । सायबर संबंधी अपराध घटित होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर एवं नजदीकी थाने में शीघ्र उसकी शिकायत करें.

महिला थाना की पहल चलाया गया महिला,बाल और सायबर अपराध सम्बन्धी जागरूकता अभियान
Source : Social Media

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में महिला थाना से उनि वैष्णवी पाण्डेय, उनि महेन्द्र सिंह भलावी, महिला प्र.आर. खेमा एवं प्र.आर. राजेन्द्र उपस्थित रहे ।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज