Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जनपद सदस्य ने क्षेत्र की जन समस्याओं व मांगों को लेकर जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Editor
Jun 7, 2023 11:11 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

खबरीलाल :  जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 श्रीमती कीर्ति भीमशंकर साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जन समस्याओं और मांगों को लेकर जपं शहपुरा के सीईओ गणेश पांडे को ज्ञापन सौंपकर जल्द निराकरण की मांग की है । ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया गया कि मेरे जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. – 14 में 3 ग्राम पंचायत करौंदी, बरगाँव व रनगाँव आते हैं। जिनमें क्षेत्र की जनता की माँगें एवं जन समस्याएँ हैं।

 यहां ग्राम पंचायत रनगाँव के पोषक ग्राम सूरजपुरा, भुरका टोला, रनगाँव व मंगेला में पेयजल संकट का निदान किया जाए | ग्राम पंचायत करौंदी में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत

‘पानी टंकी का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। ग्राम पंचायत करौंदी के संजयनगर में पेयजल की भीषण समस्या का उचित निदान किया जाए | ग्राम पंचायत बरगाँव के बनवासी मोहल्ला व सगड़ा टोला में भी पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। ग्राम करौंदी NH-45E से ग्राम- सूरजपुरा तक सड़‌क -मार्ग निर्माण अत्यंत आवश्यक है जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो। ग्राम पंचायत रनगाँव के भुरका टोला सड़क होने से लोगों को असुविधा होती है। जिसे तक कच्ची पक्की सड़क बनवाना जरूरी है। मुख्य मार्ग से भुरका टोला तक पक्की सड़क बनवाई जाए। ग्राम पंचायत करौंदी में करौदी- इन्दौरी प्रधानमंत्री सड़क से संजयनगर विद्युत सब स्टेशन तक पक्की सड़क निर्माण कार्य । ग्राम पंचायत बरगाँव में NH45-E मुख्य मार्ग से सगड़ा टोला तक पक्की सड़क निर्माण कार्य । ग्राम पंचायत करौंदी में मुख्य मार्ग से हायर सेकंडरी स्कूल तक पक्की सड़क बनवाई जाए। ग्राम पंचायत करौंदी में सामुदायिक भवन की स्थिति जर्जर है। इसे नए स्वरूप में बनवाया जाए। वर्तमान में यहाँ ग्राम पंचायत संचालित है। ग्राम पंचायत करौदी में आँगनवाड़ी केन्द्र क्र. 01 की हालत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। इसे बनवाया जाए जिससे बच्चों को सुविधा हो । ग्राम पंचायत रनगाँव के सूरजपुरा में प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजी जाए। ग्राम पंचायत बरगांव के दशहरा मैदान में बाउंड्रीवॉल निर्माण ।ग्राम पंचायत करौंदी के एकीकृत माध्यमिक शाला, हायर सेकंडरी स्कूल एवं फुटबॉल मैदान में बाउंड्री बाल निर्माण कार्य । करौंदी में सिलगी नदी पुल पर रेलिंग बनवाई जाए। इन समस्याओं को लेकर जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति भीमशंकर साहू ने निराकरण करने मांग की है।

बुधवार को जनपद पंचायत शहपुरा के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जनपद सदस्य ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा। जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू ने कहा

जनता की माँगों और समस्याओं के निराकरण हेतु प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए एवं संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजा जाए जिससे कि समस्याओं और मांगों का उचित समाधान हो। ताकि क्षेत्र की जनता का शासन प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज