Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

आम का लालच दिखा कर दिया 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म

Author Picture
Editor
Jun 10, 2023 4:31 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

खुरई शहरी थाने में एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी युवक ने मासूम बच्ची को आम देने के बहाने पेड़ के पास बुलाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया।

इन दिनों छोटी उम्र में मासूम बच्चियां भी हैवानों के कारण सुरक्षित नहीं है। शहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची अपने घर से खेतों के पास खजूर खाने गई थी। लौटते समय रास्ते में आम के पेड़ के पास बैठे सुरेन्द्र कुर्मी नामक युवक ने बच्ची को आम खिलाने के बाहने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची ने रोते हुये घर जाकर घटना सुनाई तो परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। शहरी थाना प्रभारी सतीश सिंह ने तुरंत ही पुलिस बल के साथ जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज