Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया नगर पालिका की कमान संभालेंगे किशन सिंह ज्योति सिंह पहुँची नौरोजाबाद

Author Picture
Editor
Jun 13, 2023 1:19 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में बढ़ते विवाद को विराम लगाने का प्रयास किया गया है,किशन सिंह ठाकुर जो कि नौरोजाबाद के साथ साथ चंदिया नगर परिषद की कमान संभाल चुके है उन्हें उमरिया की कमान सौंपी गई है।

वही भ्रस्टाचार की शिकायतों की मार झेल रही ज्योति सिंह को नौरोजाबाद की कमान सौंपी गई है।ज्योति सिंह चार माह भी जिला मुख्यालय में नही टिक पाई हैं,हालांकि नौरोजाबाद नगर परिषद की राह भी इतनी सरल नही है हाल ही में अंदरखाने से खबरे आ रही थी कि परिषद की अध्यक्ष की कार्यशैली से रुष्ठ होकर कांग्रेस समेत भाजपा समर्थित पार्षदों ने विशेष बैठक बुलाए जाने के लिए कलेक्टर उमरिया को पत्र लिखा है।वही खरीदी को लेकर लाखों के भ्रस्टाचार को लेकर उमरिया नगरीय निकाय के पार्षद के द्वारा की गई शिकायत का कितना असर होगा जांच के बाद क्या परिणाम आएंगे यह तो आने वाले समय मे ही पता चल पाएगा लेकिन नौरोजाबाद नगर परिषद के बारे में यह भी एक भ्रांति है कि नौरोजाबाद में पदस्थ होने वाले गिनती के अधिकारी ही अभी तक बिना विवादों के अपना कार्यकाल यहां पूरा कर पाए हैं अब उमरिया नगर पालिका के विवादों के बाद नगर नौरोजाबाद की कमान संभालने के बाद सीएमओ ज्योति सिंह नौरोजाबाद में अपनी कुशल कार्यशैली से क्या सफलता पूर्वक परिषद का संचालन कर पाएंगी या उन्हें लगेगा कि इससे अच्छी तो उमरिया ही भली थी यह तो आने वाले समय मे ही पता चल पाएगा।

Article By : Sanjay

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज