Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Ashadha Gupt Navratri 2023: आज से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि होगी कार्य सिद्धि मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

Author Picture
Editor
Jun 19, 2023 8:29 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Ashadha Gupt Navratri 2023: इस बार आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि 19 जून 2023 से शुरू हो रही है। जिसमें मां आदिशक्ति की दस महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अनुष्ठान किया जाता है। इसके साथ ही पूजा और मनोकामना दोनों को ही गुप्त रखा जाता है। गुप्त नवरात्रि का समय कार्य सिद्धि और परेशानियों से मुक्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ उपाय करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि उपाय।

गुप्त नवरात्रि में रात के समय मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, नौकरी और रोजगार में तरक्की मिलेगी। फिर नौ बत्शे लें और प्रत्येक बत्शे पर दो लौंग रखकर मां दुर्गा को समर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

अगर आपके परिवार का कोई सदस्य पुरानी बीमारी से पीड़ित है तो गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ क्रीं कालिकाय नम:’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से रोगों से शीघ्र मुक्ति मिलती है।

धन और समृद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि में घर में चांदी या सोने का सिक्का खरीदें। धन को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से बरकत मिलती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

अगर आपके विवाह में समस्याएं आ रही हैं तो उन्हें दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही रोज रात को उन्हें लाल फूलों की माला अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक समस्याएं दूर होती हैं।

वहीं अगर आप अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन मां दुर्गा के मंदिर में जाएं और लाल झंडा फहराएं. इससे माता रानी प्रसन्न होंगी।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप गुप्त नवरात्रि पर भी यह उपाय कर सकते हैं। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को आभूषण भेंट करने चाहिए।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज