Shorts Videos WebStories search

महाकाल भस्मारती आज श्रावण मास का पहला दिन महाकाल मन्दिर में लगा भक्तो का ताँता।

Content Writer

whatsapp

आज से श्रावण मास आरम्भ हो गया है। शिव मंदिरों  में भक्तो का ताँता लगा हुआ है। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है। मान्यता है की श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टो से तुरन्त मुक्ति मिलती है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रातः तीन बजे होने वाली भस्मारती में आज हजारो भक्त शामिल हुए और महाकाल की आराधना की। आज बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती आरती की गई।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज श्रावण मास के पहले दिन आस्था का जन सैलाब उमड़ा हुआ है। यहाँ प्रतिदिन सुबह तीन बजे होने वाली भस्मारती श्रावण मास होने के कारण विशेष रही। भस्मारती में हजारो श्रधालुओ ने शामिल होकर बाबा के दर पर मत्था टेका। 

आज महाकालेश्वर मंदिर के पट प्रात 3  बजे खोले गए और बाबा महाकाल का जल से स्नान कर पंचांमृत महाभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा को भस्म रमाई गई। भस्म चढ़ाने के बाद धुप दिप आरती कि गई जिसे देखने  लिए देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आए व बाबा महाकाल से पार्थना कि । मान्यता है कि जो भक्त श्रावण मास मे बाबा महाकाल की भस्मआरती के दर्शन करता है उसके सारे कष्ट दूर होकर सब प्रकार की  मनोकामना पूर्ण होती है। इसी कारण हर भक्त कि यही कामना होती है कि श्रावण मास मे बस एक बार भस्म आरती के दर्शन भर हो जाए। और इसी आस्था के साथ देश के कोने कोने से भक्त महाकाल के दरबार में आते है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!