Shorts Videos WebStories search

कांग्रेस पार्षद मुन्ना अंसारी गोलीकांड मामले में विधायक अश्विन जोशी हुए बरी

Sub Editor

कांग्रेस पार्षद मुन्ना अंसारी गोलीकांड मामले में विधायक अश्विन जोशी हुए बरी
whatsapp

इंदौर में 18 साल पहले कांग्रेस पार्षद मुन्ना अंसारी गोलीकांड मामले में जिला कोर्ट ने कांग्रेस के ही पूर्व विधायक अश्विन जोशी को बरी कर दिया है। मामले में कुल चार आरोपी थे। इनमें से एक फरार है।

घटना 2006 की है। पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी को किसी ने सुयश हॉस्पिटल के यहां गोली मार दी थी। घटना में इलियास, अश्विन जोशी, मुन्ना शर्मा, एक अज्ञात पर गोली चलाने के आरोप लगे थे। मुन्ना अंसारी का कहना था कि उन्हें इलियास और अश्विन जोशी ने गोली मारी थी।

शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश विजय दांगी ने सभी बिंदुओं पर देखते हुए पूर्व विधायक अश्विन जोशी को बरी कर दिया है। डिफेंस के करीब 10 गवाह थे। एक कोर्ट विटनेस था। अभियोजन के करीब 15 गवाह थे। मुन्ना अंसारी और उसका भतीजा गुलरेज हो-स्टाइल नहीं हुआ, बाकी सभी होस्टाइल हो गए।

कोर्ट ने करीब 60 पेज के जजमेंट में हथियार और गोली जब्त नहीं होने को आधार बनाया है। मामले में मुख्य बहस वरिष्ठ एडवोकेट एसके व्यास ने की थी। केस एडवोकेट अरविंद खोखले और दीपक पटेल ने चलाया था।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

इंदौर कांग्रेस पार्षद मुन्ना
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।