Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

BSNL के इस रिचार्ज प्लान में मिलेगी 6 माह की वैलिडिटी साथ ही कर पाएगे फ्री में बात जानिए क्या है पूरा प्लान

Author Picture
Content Writer
Aug 9, 2023 11:08 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों के लिए किफायती प्लान पेश करती है। बीएसएनएल के ज्यादातर प्लान कम पैसों में लंबी वैलिडिटी ऑफर करने वाले हैं। अगर आप भी 6 महीने की वैलिडिटी वाले बीएसएनएल प्लान की तलाश में हैं तो 498 रुपये वाला प्लान आपके काम आ सकता है। इस प्लान की मासिक लागत 83 रुपये है। आइए जानते हैं इस प्लान की खूबियां.

यह भी पढ़ें :  अपने Smartphone की Battery नही करें 100% चार्ज जान लें कारण नही तो….

बीएसएनएल का 498 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 498 Prepaid Recharge Plan)

बीएसएनएल के 498 रुपये वाले प्लान में 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसका मतलब है कि एक रिचार्ज से करीब 6 महीने की छुट्टी मिल जाएगी। छह महीने तक आपको रिचार्ज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस प्लान के साथ बीएसएनएल नेटवर्क पर 10 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग सेवा मिलती है। बीएसएनएल बेहद कम कीमत में 6 महीने की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें : BSNL 4G सर्विस हो गई लॉन्च कम कीमत में मिलेगी सुपर फास्ट स्पीड Jio-Airtel की बढ़ गई टेंशन

साथ मिलते हैं ये फायदे

इस प्लान के तहत, बीएसएनएल विदेश से कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट का शुल्क लेता है। इस प्लान के साथ यूजर को 100 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें लंबी वैलिडिटी चाहिए। सिम को चालू रखने के लिए उन्हें सस्ते रिचार्ज की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें : क्या आप भी है 0007 हो या 9999 जैसे VIP नम्बर्स के शौक़ीन Jio दे रहा है शानदार ऑफर !

रोजाना का खर्च सिर्फ 3 रुपये से भी कम होगा

इन प्लान्स की दैनिक कीमत की बात करें तो यह 3 रुपये से भी कम आती है। अगर एक महीने की लागत की बात करें तो यह 83 रुपये आती है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी होगा जो अधिक डेटा खपत करते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल के पास 599 रुपये वाला प्लान भी होना चाहिए जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें : LIC Scheme: एलआईसी स्कीम में 50,000 रुपये पेंशन, बस इतना ही करना होगा निवेश!

BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Prepaid Recharge Plan)

बीएसएनएल के रु. 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। इस योजना की प्रतिदिन की लागत देखें तो यह लगभग 7 रुपये बैठती है।

यह भी पढ़ें : Hybride Vegetables : हाइब्रिड सब्जियां देशी सब्जियों से कैसे अलग हैं, कैसे करें इनकी पहचान.. खाने में इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज