Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

CM के रोड शो में जेब काटने स्विप्ट कार से आये थे तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
Feb 22, 2024 11:18 PM IST

[inb_subtitle]

CM के रोड शो में जेब काटने स्विप्ट कार से आये थे तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
— Crime News

—Advertisement—

मुख्यमंत्री के रोड़ शो में लोगों के जेब काटने वाले 3 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपीगण जबलपुर से स्विप्ट कार से जेब काटने के लिये ही आये हुये थे। जिनके कब्जे से 30 हजार रूपये व स्विप्ट कार तथा एक मोबाईल जप्त किया गया हैं।

CM के रोड शो में जेब काटने स्विप्ट कार से आये थे तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
Crime News

बता देवें कि बालाघाट में एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगमन हुआ था और उन्होने रोड़शो किया था। इस रोड़ शो के दौरान आधा दर्जन सदस्यों के जेब काट लिये गये थे। जिन्होने कोतवाली पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुये तस्दीक की तो 3 युवक संदिग्ध युवक पकड़े गये। जिसमें दो युवक जबलपुर से शहबाज अहमद, मो. इकबाल और कटनी से नाजर पिता निहाल खान हैं। जिन्होने मुख्यमंत्री के रोड़ शो में जेब काटते हुये 30 हजार रूपये से अधिक पार कर दिये थे।

नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि ये आरोपी जबलपुर से इसलिये आये थे कि मुख्यमंत्री रोड़ शो करने वाले हैं और भीड़ रहेगी। इस भीड़ भरे माहौल का लाभ उठाने के लिये उन्होने अपने कार्य को अंजाम दे दिया था। आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। मोबाईल को ट्रेस किया जा रहा हैं। जिनसे और भी घटनाक्रम के खुलासा होने का अनुमान हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज