क्राइममध्य प्रदेशस्टेट न्यूज

विश्व महिला दिवस के दिन पूजा को उसके जेठ ने कर दिया आग के हवाले

 गंभीर घायल पूजा को भोपाल रेफर किया। जेठ राजा हुआ फरार।

विदिशा जिले के सिरोंज के ग्राम गरेठा में 8 मार्च की सुबह एक महिला को आग के हवाले कर दिया गया। सिरोंज एसडीओपी उमेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि 25 वर्षीय पूजा केवट व उसका पति अपने घर मे थे ओर खाना बना रहे थे। इसी दौरान महिला का अपने जेठ राजा भैया से कुछ विवाद हो गया। नाराज राजा ने पूजा के ऊपर कुछ ज्वलन शील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस पूजा को लेकर सिरोंज अस्पताल आई। जहां उसकी नाजुक हालत को देखर इलाज के लिये उसे भोपाल रेफर  कर दिया गया। घटना के बाद राजा मोके से फरार हो गया। पुलिस ने जल्दी ही राजा को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच गतिशील कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker