Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पासबुक में हेराफेरी कर 70 लाख गबन करने वाला पोस्टमास्टर गिरफ्तार देखिए वीडियो

Author Picture
Sub Editor
Oct 17, 2024 10:13 AM IST

[inb_subtitle]

पासबुक में हेराफेरी कर 70 लाख गबन करने वाला पोस्टमास्टर गिरफ्तार

—Advertisement—

70 लाख रुपए से ज्यादा का गबन करने वाला पोस्टमास्टर गिरफ्तार… लोगो का खाता खेल उन्हें दूसरी पासबुक देकर कर देता नकली एंट्री.. खंडवा पोस्ट ऑफिस से जुड़े ग्राहकों के 60 लाख रुपए से ज्यादा हड़पने वाले पोस्ट मास्टर को धनगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले कई दिनों से फरार था । पुलिस के अनुसार सुलगांव में पोस्ट ऑफिस की एक ब्रांच है। जहां पोस्ट मास्टर के पद पर सुनील काम करता था। सुनील के खिलाफ सुलगांव के ही धर्मेंद्र राठौड़ ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

देखिए वीडियो 

पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि, एफडी सहित अन्य ग्राहकों की जमा करने वाली राशि सुनील ने खुद रखी ली। फिर उसे पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा नहीं करते हुए हड़प गया।जब मामला उजागर हुआ तो वह घर से भाग गया।पुलिस तब से उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को सुनील की धनगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गबन करना स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन की रिमांड भी ली गई।

डीएसपी अनिल चौहान ने जानकारी देते बताया कि आरोपी सुनील सुलगांव पोस्टमास्टर है और उसके द्वारा जो लोगों के खाते खोले गए उनका पैसा जमा नहीं किया गया पुरानी डायरी में एंट्री कर के दे दी गई। काफी लंबे समय से इनके द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद इन पर कार्रवाई की गई है।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो पुलिस को पासबुक मिली है उसके अनुसार करीब 60 से 70 लाख रुपए का गबन इसने किया है। आरोपी लोगों के खाते खोलने के बाद उन्हें दूसरी पासबुक पर हाथ से एंट्री करके दे देता था। जब लोगो ने खाता चेक किया जब उन्हे पता चला कि खाते में तो पैसा ही नहीं है। धनगांव थाना पुलिस पूरे मामले जांच कर रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज