Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

किसान से शराब पीने के लिए माँगे पैसे मना करने की मारपीट 2 गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Mar 20, 2026 7:15 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Crime : शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने, फरियादी द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाकर घायल करने वाले 02 आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के मार्गदर्शन / निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिनांक 17.03.2026 को फरियादी कपिल भट्ट निवासी ग्राम महरोई थाना कोतवाली जिला उमरिया द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15.03.2026 की रात्रि 09 बजे फरियादी खेत पर काम कर घर वापिस आया तब गांव के ही रवि बैगा एवं विकाश बैगा घर के पास मिले और बोले कि हम लोगो को दारू पीना है, दारू पीने के लिये पैसा दो।

फरियादी ने बोला कि मेरे पास पैसा नही है और पैसा देने से मना कर दिया जिस पर विकाश बैगा द्वारा पास ही पड़े डंडे से फरियादी के साथ मारपीट करने लगा और रवि वैगा भी गंदी-गंदी गाली देते हुये हाथ घूंसो के मारपीट किया और फरियादी को घायल कर जाते हुये बोले कि अगली बार तुझे जान से खत्म कर देंगे । फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296(b), 115(2), 119(1), 351(3), 3(5) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपियों रवि बैगा एवं विकाश बैगा दोनो निवासी ग्राम महरोई की पतासाजी कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित आरोपियों को गिरफ्तार कर, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चीजें जप्त किया गया । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज