Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पलझा लूटकांड की ज्वेलरी खरीदने वाला आरोपी बंटी पुलिस अभिरक्षा से फरार

Author Picture
Editor
May 20, 2026 8:07 PM IST

[inb_subtitle]

पलझा लूटकांड की ज्वेलरी खरीदने वाला आरोपी बंटी पुलिस अभिरक्षा से फरार
— पलझा लूटकांड की ज्वेलरी खरीदने वाला आरोपी बंटी पुलिस अभिरक्षा से फरार

—Advertisement—

Umaria Crime : उमरिया जिले के इंदवार थाना परिसर से आज दोपहर लूट की गई ज्वेलरी की खरीद करने वाला कटनी जिले के बरही का रहने वाला आरोपी बंटी ताम्रकार आज इंदवार थाना परिसर से फरार हो गया है।जिसकी तलाश में उमरिया पुलिस जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल उमरिया जिले इंदवार थानांतर्गत 2 मई की शाम करीब 7 बजे के आसपास ग्राम पनपथा कि साप्ताहिक बाजार में कारोबार करने के बाद ग्राम पलझा निवासी सराफा कारोबारी संतोष सोनी जो कि अपनी बाइक से ग्राम पलझा जा रहा था तभी अमरपुर-पनपथा रोड स्थित हथनी तलैया के पास एक बाइक में सवार 3 अज्ञात आरोपियों ने संतोष सोनी से सोने-चांदी से भरा हुआ बैग बलपूर्वक छीन लिया।घटना के दौरान संतोष सोनी बाइक सहित सड़क पर गिर गया जिससे उसके हाथ पैर में चोट भी लग गई थी।उक्त मामले में इंदवार पुलिस 149/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस पहुँची आरोपियों तक

उक्त मामले में उमरिया पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में पांच आरोपी चिन्हित किए गए हैं। जिसमें दो आरोपी अभी फरार हैं। तीन आरोपियों में एक नाबालिग है। दो आरोपियों की रिमांड ली गई है उनसे पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के दौरान खुला राज

विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों से इंतजार थाने में पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है,कि उन्होंने लूट का सामान कटनी जिले के बरही निवासी सराफा कारोबारी बंटी ताम्रकार को बेचा है।दोनों आरोपियों की निशानदेही पर इंदवार पुलिस बंटी ताम्रकार को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई।लेकिन आज दोपहर परिजनों से मिलने का बहाना बनाकर लूट की ज्वेलरी ख़रीदने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है।जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज