Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Crime : चर्चित मामले में 9 माह बाद अपराध दर्ज हर्ष फायरिंग से जुड़ा है मामला

Author Picture
Editor
Sep 19, 2026 6:44 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Crime : उमरिया पुलिस के द्वारा एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।मामला ठीक 9 माह पूर्व यानी 27 नवंबर 2025 का है,जब एसडीओ बंगला वन विकास निगम में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी।घटना का वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

उक्त मामले में एसपी उमरिया आईएएस विजय भगवानी के निर्देश उपरांत एसडीओपी उमरिया पीएल सिंह के मार्गदर्शन में जांच उपरान्त कोतवाली उमरिया पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए सतेंद्र शुक्ला निवासी अमानगंज, पन्ना एवं अतुल बाजपेयी निवासी महाराजपुर वार्ड, मंडला पर अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शासकीय बंगले में हुई इस आपराधिक घटना ने बड़े सवाल खड़े कर दिए है।लेकिन उमरिया पुलिस की इस कार्यवाही ने आमजन मानस में एक बड़ा संदेश दिया है कि अपराध का अंजाम सिर्फ कड़ी कार्यवाही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज