Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मामी ने भांजे को पहुँचा दिया सलाखों के पीछे जानिए वजह

Author Picture
Editor
Sep 23, 2026 6:54 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर

घर की अलमारी से ₹1.55 लाख के सोने के जेवरात चोरी के मामले में चंदिया पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में टीम को मिली सफलता

घटना का विवरण

फरियादिया संध्या शर्मा दिनांक 27.08.2026 को अपने मायके रीवा गई थीं । दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे चंदिया स्थित अपने घर वापस आने के बाद उन्होंने अपने पहने हुए आभूषण उतारकर घर की अलमारी में रख दिए थे । अलमारी में पूर्व से भी सोने के आभूषण रखे हुए थे । दिनांक 20.09.2026 को फरियादिया ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने के आभूषणों में से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की मनचली, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, दो छोटी सोने की लाकेट तथा चार सोने के कंगनों में से एक कंगन गायब मिला । चोरी गए आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,55,000/- थी । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना चंदिया में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण

फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । विवचेना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं संबंधितो से पूछताछ की गई जिस पर जानकारी मिली कि फरियादी का भांजा अक्सर फरियादी के घर आता रहता था साथ ही फरियादिया द्वारा भी उस पर शंका व्यक्त की गई । पुलिस टीम द्वारा संदेही आदर्श उर्फ अंशू शर्मा से बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर संदेही द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये अपने साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया गया । आरोपी द्वारा अपने साथी रामानंद सिंह उर्फ छोटू एवं संतोष कोल के साथ मोटरसाइकिल से जबलपुर जाना तथा चोरी किए गए सोने के बदले उसे ₹70,000/- नगद प्राप्त करना बताया । प्राप्त पैसों से सेकेंड हैंड आईफोन 11 मोबाइल फोन ₹22,000/- में खरीदना, साथी रामानंद सिंह के लिए वीवो Y28 सेकेंड हैंड मोबाइल ₹10,500/- में दिलवाना, ₹350/- में सिम दिलवाना तथा ₹13,000/- ऑनलाइन माध्यम से खर्च करना बताया । पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड में लिया जाकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

जप्त मसरूका

01-iPhone 11 कीमती 20,000 रुपए ।
02-Vivo y28 phone कीमत 10,000 रुपए ।
03-पल्सर मोटर सायकल कीमत 1 लाख रुपए ।
04-13,000 रुपए नगद , कुल मसरूका 1लाख 43 हजार रुपए ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदिया एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज