Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कोचिंग पढ़ने के लिए गए 2 छात्रों को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचला हुई मौत 

Author Picture
Sub Editor
Jan 3, 2025 9:40 AM IST

[inb_subtitle]

कोचिंग पढ़ने के लिए गए 2 छात्रों को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचला हुई मौत 

—Advertisement—

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से आज दो छात्रों की मौत का मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के  नगरा थाना क्षेत्र के अमोलपुरा गांव गांव से आया है.बच्ची जब साइकिल से घर से निकले हुए थे तो घर वालों को यह नहीं पता था कि अभी अपने बच्चों को दोबारा जिंदा नहीं देख पाएंगे.लेकिन जैसे ही बच्चों की मौत की खबर दोनों परिवारों तक पहुंची घर में मातम पसर किया.

दरअसलघर से कोचिंग पढ़ने के लिएबाइक से निकले हुए दो छात्रों ने कोचिंग पढ़ने के बाद अमोलपुरा क्षेत्र में मौजूद माता मंदिर का दर्शन करनेका प्लान बनाया.दोनों छात्र एक बाइक से जैसे ही कोचिंग से निकलेवैसे हीअमोल पूरा गांव के पासतेज और अनियंत्रित ट्रैक्टर मेंबाइक में जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है.घटना के बाद गुस्सा ही भीड़ में ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार बता दे कि भिंड रोड निवासी अरविंद पुत्र गोविंद शर्मा उम्र 17 साल व सब्जी मंडी निवासी दुर्गेश पुत्र नरेश अग्रवाल उम्र 17 साल दोनों ही बाइक से कस्बे में ही कोचिंग पढ़ने के लिए गए थे। कोचिंग के बाद दोनों अमोलपुरा की तरफ माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए चले गए। इसी बीच सड़क पर तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस पर उनके शव को पोरसा पीएम हाउस भिजवाया। परिजन को सूचना मिली तो यहां भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अब आरोपी ट्रैक्टर पर कार्रवाई कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज