Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : तंत्र-मंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिए 8 लाख

Author Picture
Correspondent
Apr 4, 2025 7:09 PM IST

[inb_subtitle]

MP News : तंत्र-मंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिए 8 लाख
— MP News : तंत्र-मंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिए 8 लाख

—Advertisement—

MP News : रेस्टोरेंट कर्मचारी को तंत्र-मंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने 8 लाख रुपए ठग लिए। खुद को तांत्रिक बताकर पूजा पाठ के नाम पर 16 दिन में यह रकम ऐंठकर वह चंपत हो गया। तांत्रिक बने युवक ने उसे मोबाइल पर नोटों का ठेर दिखाकर लालच दिया था। वहीं पुलिस फरियादी की शिकायत को लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के थाटीपुर में रहने वाले युवक अजय जाटव थाना आ कर शिकायत कर बताया कि  वह रेस्टोरेंट पर काम करता है। और उसी रेस्टोरेंट पर नदीपार टाल के रहने वाले अवधेश तिवारी का आना जाना था। अवधेश उसे खुद को तांत्रिक बताता था। इतना ही नही उसने एक वीडियो दिखाया था। जिसमें पैसों का ढेर लगा हुआ था। अवधेश ने उसे लालच दिया कि तंत्र-मंत्र की दम पर इतना पैसा आसानी से इकट्ठा कर सकता है। उसके लिए कुछ पूजा पाठ करनी होगी। 

MP News : तंत्र-मंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिए 8 लाख

इसी लालच में आकर अजय पूजा के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद अवधेश ने उससे 14 से 30 मार्च के बीच 8 लाख रुपया ऐंठ लिया। फरियादी का कहना हैं कि अजय ने मां के गहने, बाइक, घर का कीमती सामान बेच था जिसके पैसे कम पड़ने पर उसने मोबाइल और लैपटॉप गिरवी रखकर अवधेश को पैसा दिया था। जिसके बाद अब अवधेश उससे डेढ लाख रुपया और मांगा रहा था जिसके बाद अजय को पैसे ठगे जाने का एहसास हुआ। और उसने उससे अपने पैसे वापस मांगे लेकिन उसने उसके पैसे नही दिए। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायती आवेदन को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

MP News : तंत्र-मंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिए 8 लाख
MP News : तंत्र-मंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिए 8 लाख

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज