Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जिस लड़की को पालता था बेटी की तरह उसे ही भाई ने लाठी से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 1, 2025 6:02 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Crime : उमरिया जिले के कोतवाली थानांतर्गत ग्राम उफरी में एक भाई जिस बहन को माता पिता की मौत के बाद बेटी की तरह रखकर उसका पालन पोषण करता था।उसे ही लाठी डंडे से इतना मारा की नाबालिग बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त मामले में हत्या के आरोपी की पत्नी ज्योति कोल ने बताया कि मृतिका को हम बेटी जैसा मानते थे।पालन पोषण करते थे।लेकिन वह हमारी बात नही मानती थी।काफी लापरवाही करती थी।हम डॉट फटकार करते रहते थे।मुझे भरोसा नही था कि मारपीट इतनी गंभीर हो जाएगी कि वह मर जाएगी।घटना के दिन मेरी तबियत खराब थी मैं सो रही थी।कल कही से उसे ढूढ़कर लाए तो मेरे पति उसे मारने लगे।मारते समय मेरे पति कह रहा रहे थे।कि दिन और रात में लापता रहती हो।तुम रहती कहा हो।पूरे गाँव मे घूमती  रहती थी।रोज घर मे खाना भी नहीं खाती थी।कल रात में भी घर मे नहीं थी।सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर आई थी।12 बजे उसे मेरे पति ने मारा है।

हत्या के आरोपी के छोटे भाई की पत्नी गौरी ने बताया कि कल गोमती जैसे ही घर आई है तो हरिलाल उसे मारने लगे।मारपीट से बचने के लिए गोमती मेरे कमरे में घुस गई थी।मुझसे कह रही थी कि मुझे बचा लो।लेकिन हरिलाल मुझे ही मारने के लिए दौड़ने लगे।हरिलाल मुझे धमकी देने लगे कि मैं तुम्हे भी मारकर लटका दूंगा।वो मार रहे थे,मैं उन्हें मारते हुए देख रही थी।क्योंकि वो मुझे भी मार डालते।गोमती को डंडे से मार रहे थे।गोमती मार पीट के दौरान ही ख़त्म हो गई थी। रिश्ते में दोनों लोग भाई-बहन लगते हैं। हरिलाल  काफी गुस्सैल प्रवृत्ति के थे वे सबसे गुस्सा हो जाते थे। वह हमसे भी मारपीट करने लगते थे।मेरे पति के साथ भी मारपीट कर चुके है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया ने कहा कि जिला मुख्यालय उमरिया से लगे हुए उफरी नाम के गाँव की यह घटना है। कल दोपहर में मृतिका गोमती कोल और उसके चचेरे भाई हरिलाल कोल के बीच मे विवाद हो गया।मृतिका के मातापिता नही है।यह अपने चचेरे भाई हरिलाल कोल के साथ ही रहती थी। यह लड़की रात में कई बार देर से घर आती थी। और दिन में भी बिना बताए लापता हो जाती थी। इस बात को लेकर के विवाद होता रहता था। कल विवाद काफी बढ़ गया। और हरिलाल ने लाठी डंडे से मृतिका की पिटाई कर दी। पिटाई के कारण मृतिका बेहोश हो चुकी थी। मारने पीटने के बाद में मृतिका को घर में ही रखा गया। रात में गांव के सरपंच के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो मृतिका की मौत हो चुकी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतिका का पीएम करवाया जा रहा है।जांच जारी है।

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज