Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सोशल मीडिया में अवैध शस्त्र का शो ऑफ पड़ गया महँगा Jabalpur Police ने पहुँचा दिया जेल

Author Picture
Sub Editor
Jun 22, 2025 6:29 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो/वीडियो पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जबलपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कानूनी कार्यवाही की है।

3 आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आत्मसमर्पण/गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है।

इसके अतिरिक्त 3 अन्य व्यक्तियों पर धारा 170 BNS (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

यह कार्यवाही थाना मझौली क्षेत्र में की गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर की जा रही आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के आधार पर सटीक कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया सेल, जबलपुर

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में गठित सोशल मीडिया सेल द्वारा शहरभर में आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्रवाई में सोशल मीडिया सेल प्रभारी सतीश झारिया, आरक्षक शुभम दीक्षित,अभय, सुलेखा, तथा इंद्रजीत की अहम भूमिका रही है।

जबलपुर पुलिस की अपील

सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कृपया सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज