Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पटवारी और उसके दोस्त की संदिग्ध मौत Double Murder की जताई जा रही आशंका 

Author Picture
Correspondent
Jun 27, 2025 11:20 PM IST

[inb_subtitle]

पटवारी और उसके दोस्त की संदिग्ध मौत Double Murder की जताई जा रही आशंका 
— पटवारी और उसके दोस्त की संदिग्ध मौत Double Murder की जताई जा रही आशंका 

—Advertisement—

Double Murder or something else : पटवारी और उसके दोस्त की संदिग्ध मौत का मामला छतरपुर जिले से आया है, जिले के बमीठा थाना क्षेत्र की चंद्रनगर चौकी अंतर्गत सूरजपुरा गांव में एक पटवारी और उनके दोस्त की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि दोनों के शव खेत में पड़े मिले हैं। मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली को मौत का कारण मान रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल और राजनगर अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की सूचना पर राजनगर विधायक भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस, एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरजपुरा निवासी पटवारी प्राण सिंह आदिवासी (50 वर्ष) गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त छन्नू यादव (45 वर्ष) के साथ गुरुवार की शाम को खेत पर गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के फोन बंद थे। शुक्रवार की सुबह जब प्राण सिंह का पुत्र खेत पर पहुंचा तो, दोनों के शव पड़े मिले। इसके बाद प्राण सिंह को निजी वाहन से तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई, जबकि छन्नू का शव पुलिस ने खेत से उठाया।

पुत्र ने किया हत्या होने का दावा

मृतक प्राण सिंह के पुत्र कमलेश आदिवासी ने बताया कि उनके पिता राजनगर तहसील के उमारया हल्का में पटवारी थे और हाल ही में बकस्वाहा तबादले के बाद ज्वाइन कर चुके थे। गुरुवार शाम को वे रोज की तरह खेत पर गए थे, साथ में छन्नू यादव भी थे। रात तक दोनों घर नहीं लौटे और उनके फोन बंद थे। मौसम खराब होने के कारण परिजनों ने रातभर इंतजार किया। शुक्रवार सुबह कमलेश खेत पर पहुंचे तो दोनों के शव पड़े मिले। प्राण सिंह को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। छन्नू की मौत स्पष्ट होने के कारण उनका शव खेत पर ही रहा, जिसे बाद में पुलिस ने उठाया। कमलेश ने बताया कि प्राण सिंह के गले पर निशान और छन्नू के कान व पैरों पर खून के निशान थे, जो मारपीट और हत्या की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता को प्रशासनिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था, पिछले एक साल में उनका तीन बार तबादला किया गया। वहीं मृतक प्राण सिंह की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती आदिवासी ने कहा कि उनके पति का तबादला विधायक के दबाव में बकस्वाहा किया गया था। बकस्वाहा में उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया था। पार्वती ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उनके पति के गले पर निशान और छन्नू के शरीर पर खून के निशान साफ तौर पर मारपीट का संकेत देते हैं।

एएसपी ने कहा- आकाशीय बिजली से मौत की संभावना

वहीं इस मामले में एएसपी विदिता डागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आकाशीय बिजली से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, परिजनों के हत्या के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है, जो बारीकी से जांच कर रही है। प्राण सिंह का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में और छन्नू का पोस्टमार्टम राजनगर अस्पताल में किया गया। एएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Correspondent

रिक्की छतरपुर के रहने वाले हैं।वें दैनिक भास्कर में वर्ष 2014 से 2016 तक सर्कुलेशन हेड के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। दैनिक दबंग मीडिया ग्रुप के साथ 2017 तक काम किया है।वर्तमान में एमपी न्यूज़ टीवी में कार्यरत हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण रिक्की के Khabarilal.net में बतौर डिजिटल कन्टेन्ट राईटर के रूप में कॉरेस्पोंटेन्ट है।राजनीति, क्राइम,आध्यात्म से जुड़ी खबरों में रिक्की की रुचि है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज