Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गाँववालों ने पीट पीटकर कर दी शेख फिरोज की हत्या

Author Picture
Content Writer
Apr 9, 2023 5:01 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

चोरी की आशंका में एक युवक की पिटाई करने और उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि युवक को पीटा गया और अधमरा छोड़ दिया गया। जब पुलिस उसे अस्पताल ले गई, तब उसने दम तोड़ दिया। परिजन अब इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियाँ जोड़ने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है.

मामला खंडवा जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का है। पुलिस में शिकायत हुई है कि ग्राम छोटी छैगांव के एक पटेल के यहां 4 लोग चने चुराने पहुंचे थे। आधे चने चुराए और आधे छोड़ दिए। ग्रामीण जग गए थे। इसके बाद अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे एक युवक अधमरा पड़ा है। पुलिस ने इसे अस्पताल पहुंचाया। इस बीच युवक की मौत हो गई।

वहीं परिजन ने इस मामले में कहा कि शेख फिरोज के साथ सामूहिक मारपीट हुई है। उसे इतना मारा गया कि इसकी चमड़ी उधेड़ दी गई। परिजन ने कहा कि गांव के कुछ पटेलो ने चार लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट कराई है। इनमें से शेख फिरोज अधमरा मिला और उसने दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य लापता है। परिजन का आरोप है कि सामूहिक मारपीट की वजह से शेख फिरोज की जान गई है। इस मामले में खंडवा जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर परिजन जुटे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस फिलहाल मॉब लिंचिंग से इनकार कर रही है और पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज