Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विधायकजी को मोबाईल पर मिली धमकी गाँव आओगे तो कर दूंगा टुकड़े टुकड़े

Author Picture
Editor
Apr 15, 2023 3:00 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एक बहुत ही हैरतअंगेज धमकी देने का मामला शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को फोन पर उनके टुकड़े टुकड़े करने की धमकी मिली है। इसकी लिखित शिकायत कोलारस थाने में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के द्वारा दर्ज कराई गई है। कोलारस थाना पुलिस ने गालीगलौज सहित जान से मारने की धमकी की धराओं में मामला पंजीबद्ध कर धमकी देने वाले अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है।

सुनिए विधायक की जुबानी 

कोलारस विधानसभा 27 से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी है विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कोलारस पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि मेरे (9630008282) नंबर पर 70678 52062 नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और मुझे अश्लील गालियां देने लगा और बोला कि मेरे गांव में आया तो मैं तुमको कुल्हाड़ी से काटकर तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा इस दौरान मेरे मोबाइल का स्पीकर खुला हुआ था इस दौरान मेरे पास विजय राज एवं बलराज गौर दोनों बैठे हुए थे जिस दौरान युवक से बात हो रही थी उस समय यह दोनों उस मेरी और उसकी बात सुन रहे थे जब मेरे द्वारा उससे पूछा गया कि आप कहां से बोल रहे हो कौन हो तो उसने कुछ नहीं बताया उन्हें धमकी देकर बोलने लगा कि तुम मेरे गांव में आ मत जाना नहीं तो मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा कोलारस पुलिस ने विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की शिकायत पर अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर लिया है.

इस पूरे मामले में कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है फोन पर विधायक जी को जान से मारने की धमकी दी गई है हमारे द्वारा उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज