Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दिनदहाड़े बीच बाजार से 50 हजार छीनकर भागे 2 बाइकर्स मचा हड़कंप

Author Picture
Content Writer
Apr 18, 2023 4:50 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले में इन दिनों बैंक से पैसा निकालने के बाद नागरिक लूट का शिकार हो रहे हैं। आरोपी उम्रदराज लोगो को ही अपना शिकार बना रहे है  आज एक ऐसी ही घटना कोयलांचल नगरी नौरोजाबाद में घटित हो गई। 2 अज्ञात आरोपी थैले में रखे 50 हजार रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम निपनिया निवासी बृजेश कुमार मिश्रा जो कि एसईसीएल में नौकरी उपरांत रिटायरमेंट बताए जा रहे हैं आज दोपहर नौरोजाबाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से ₹50000 निकालकर अपने थैले में रख लिए और उसके पश्चात बाजार पूरा पहुंच करके किराना दुकान में कुछ जरूरत का सामान खरीदने के लिए जैसे ही अपना वाहन खड़ा किए उनका पीछा कर रहे 2 आरोपियों में से एक ने बृजेश मिश्रा के वाहन में रखा थैला लेकर और बाइक में बैठकर बाजार पूरा से इंदिरा चौक की ओर भाग गए इस घटना के बाद पीड़ित बृजेश मिश्रा ने भी उनका पीछा किया लेकिन का कोई अता पता नहीं चला।

जाँच पड़ताल करती हुई पुलिस

घटना की जानकारी जैसे ही नौरोजाबाद पुलिस को लगी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल के आसपास की सभी किराना दुकानों और रहवासी घरों से सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही पुलिस ने नाकेबंदी करके जांच पड़ताल जारी कर दी है।

पीड़ित ब्रजेश मिश्रा निवासी निपनिया

घटना के बाद पीड़ित बृजेश मिश्रा ने बताया कि उनके थैले में पोस्ट ऑफिस की चार पासबुक और स्टेट बैंक आफ इंडिया की एक पासबुक के साथ नगद ₹50000 रखे हुए थे, घटना के बाद मैंने उनका पीछा किया लेकिन काफी तेजी से वह इंदिरा चौक से गुम हो गए

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज