Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

3000 की रिश्वत लेते हुए घूसखोर पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Jun 3, 2023 9:54 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जानकारी के मुताबिक जमीन के सीमांकन कार्य के एवज में हल्का पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ द्वारा आवेदक निरपत चौधरी से  5000 रिश्वत की मांग की गई थी,जिसकी शिकायत पीड़ित आवेदक द्वारा लोकायुक्त से की गई थी जिस पर जाँच कराए जाने पर सत्यता पाई गई और लोकायुक्त की टीम नें पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ को ग्राम पंचायत भवन डोकरिया में ₹ 3,000 की रिश्वत लेते पकड़ लिया

 

 

इस सम्बंध में लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि निरपत चौधरी पिता स्वर्गीय श्री सभई चौधरी उम्र 50 साल निवासी ग्राम डोकरिया बस स्टैंड के पास, तहसील विजयराघवगढ़ जिला कटनी की ग्राम डोकरिया तहसील विजयराघवगढ़ में स्थित जमीन के सीमांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था जिसकी समय सीमा 31/5 /2023 थी जिस पर पटवारी राजेंद्र कुमार राठौर पिता सुकरु प्रसाद राठौर उम्र 54 वर्ष पटवारी हल्का 22 प्रभार 67 डोकरिया तहसील विजयरावगढ़ जिला कटनी द्वारा ₹5000 रिश्वत की मांग की गई थी, शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ को ग्राम पंचायत भवन डोकरिया में ₹ 3,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया है इस दौरान निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

रिपोर्टर / नीरज तिवारी

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज