Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शासकीय जिला चिकित्सालय में सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी मरीज और परिजनों को जमकर पीटा सिविल सर्जन ने दी ये दलील

Author Picture
Editor
Jun 17, 2023 1:20 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शासकीय जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे मरीज और उसके परिजनों के साथ अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा गार्डों ने बड़ी बहरामी के साथ मारपीट की है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है।

यह भी पढ़ें : खड़े ट्रक में पीछे से टकराई यात्री बस दर्जनों यात्री घायल

जानकारी के अनुसार हमेशा से अव्यवस्थाओं के लिए चर्चित रहने वाले सीहोर जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर अब एक नए विवाद से जुड़ गया है यहां आने वाले मरीज और परिजन की अब सुरक्षित नहीं है बताया गया है कि शनिवार की सुबह मरीज और परिजन अस्पताल पहुंचे थे जहां अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा गार्डों ने मरीज और परिजनों के साथ बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की है मारपीट के वीडियो में कुछ नजारा ऐसा दिख रहा है कि अस्पताल के सुरक्षा गार्ड अस्पताल में सुरक्षा करने की वजह खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे है।

यह भी पढ़ें : घर के बाहर खाट में सो रहे शख्स की गला रेत कर हत्या

यह भी पढ़ें : थैले में नवजात का शव रखे डिंडोरी में मिला युवक जानिए क्या है पूरा मामला

इस संबंध में शासकीय जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर के सिविल सर्जन डॉ प्रवीर गुप्ता ने कहा है कि जिस समय यह घटना हुई वह राउंड पर थे। उन्हें स्टाफ द्वारा जानकारी दी गई है कि मरीज और परिजन जो अस्पताल आए थे उन्होंने एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार किया था इसलिए मामले में अब मरीज और परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे। वीडियो में दिख रही सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी के बारे में सिविल सर्जन का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

 यह भी पढ़ें : 15 से 30 जून तक एमपी में चलेगी तबादला एक्सप्रेस धडाधड होंगे ट्रांसफर तबादला नीति जारी

Article By Aditya

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज