Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बॉयफ्रेंड के साथ संदिग्ध हालात में देख दो आरोपियों ने की हैवानियत की हदें पार

Author Picture
Content Writer
Jun 24, 2023 4:02 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

16 साल की नाबालिक के साथ गुरूवार को गैंगरेप का मामला सामने आया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए बदरवास थाना पुलिस ने एक दुष्कर्मी के होटल पर बुलडोजर चलवा कर होटल जमीदोज कर दिया है।

यह भी पढ़ें : एक साथ फंदे में लटका मिला प्रेमी जोड़ा

बता दें कि 21 जून की रात 16 साल की नाबालिग अपनी बहन के साथ एक शादी समारोह में शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में गई हुई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे उसके रितिक प्रेमी ने फ़ोन कर शादी समारोह के बाहर बुला लिया था। इसके बाद रितिक यादव नाबालिग को बाइक पर बैठा कर बांसखेडा वाले रोड़ पर ले गया जहां खेत में ले जाकर जबरजस्ती नाबलिग के साथ रितिक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : भाजपा पार्षद और सांसद प्रतिनिधि का 2 पन्ने के सुसाइड नोट में नाम लिख सेल्समैन लटक गया फंदे में

रितिक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे बाइक पर बैठाकर शादी समारोह में छोड़ने जा रहा था इसी दौरान बांस खेडा वाले रास्ते पर रितिक की बाइक का पेट्रोल ख़त्म हो गया। इसी दौरान दो युवक देवेन्द्र यादव (24)निवासी श्रीराम कालोनी बदरवास , नरेन्द्र यादव (35) उर्फ टुण्डा निवासी ग्राम सड बाइक पर सवार होकर आये थे और उन्हें पुलिस के हवाले करने की धमकी देने लगे थे। इसके बाद रितिक और नाबालिग को डरा धमका कर देवेन्द्र और नरेंद्र सड वाले रास्ते पर ले गये थे जहां एक खेत में ले जाकर देवेन्द्र और नरेंद्र ने रितिक के हाथ पेर बांध दिए और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पास्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें : घर जाने की नही मिली छुट्टी SDM ने दे दिया स्तीफा

बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि  तीन आरोपियों में से आज देवेंद्र यादव के सड़ वाईपास के पास सर्विस रोड़ स्थितअतिक्रमण कर बनाया हुआ होटल को तोड़ कर सरकारी जमीन को खाली करा लिया गया है। बता दें कि २१ जून की रात जब रितिक नाबालिग को बाइक पर बैठा इसी मार्ग से होकर गुजरा था। जिन्हे अपने होटल पर बैठे देवेंद्र यादव और नरेंद्र यादव ने जाते हुए देख लिया था और उनका पीछा कर दोनों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें : पीते पीते खत्म हो गई शराब दोबारा नही मगाने पर दोस्त को ही उतार दिया मौत के घाट

Article By Aditya

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज