Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

7th Pay Commission : DA Hike के बाद दूसरी बड़ी खुशखबरी मिली सरकारी कर्मचारियों बढ़ गया 3% HRA

Author Picture
Sub Editor
Mar 7, 2024 11:07 PM IST

[inb_subtitle]

7th Pay Commission : DA Hike के बाद दूसरी बड़ी खुशखबरी मिली सरकारी कर्मचारियों बढ़ गया 3% HRA
— 7th Pay Commission

—Advertisement—

7th Pay Commission : होली के ठीक पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकारी खजाने खोल दिए हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस में तीन प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान सरकार के द्वारा किया गया है। जो कर्मचारी एक क्रांतिकारी के हैं उन्हें अब 27 प्रतिशत से बढ़कर के 30% हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा। हालांकि इस इजाफे के बाद सरकार पर 9000 करोड रुपए का एक्स्ट्रा लोड पड़ेगा।

किस शहर के लिए कितना होगा HRA

 

X कैटेगरी में-

दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, चेन्नई और कोलकाता को एक्स श्रेणी में रखा गया है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह 30 फीसदी हो जाएगी.

Y श्रेणी में-

पटना, लखनऊ, विशाखापत्तनम, गुंटूर, विजयवाड़ा, गुवाहाटी, चंडीगढ़, रायपुर, राजकोट, जामनगर, वडोदरा, सूरत, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुड़गांव, नोएडा, रांची, जम्मू, श्रीनगर, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, कोल्हापुर औरंगाबाद , नागपुर, सांगली, सोलापुर, नासिक, नांदेड़, भिवाड़ी, अमरावती, कटक, भुवनेश्वर, राउरकेला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, मोरादाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, फ़िरोज़ाबाद, झाँसी, वाराणसी, सहारनपुर जैसे शहर आते हैं। रेजिडेंट कर्मचारियों को मूल वेतन का 18 प्रतिशत एचआरए मिलता है। 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह 20 फीसदी हो जाएगा.

Z श्रेणी में

X और Y श्रेणी के शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों को Z श्रेणी में रखा गया है। इन शहरों में काम करने वाले कर्मचारियों को मूल वेतन का 9 प्रतिशत एचआरए मिलता है। 1 फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह 10 फीसदी हो जाएगा.

कैसे बढ़ेगा कर्मचारियों का HRA?

गुरुवार को कैबिनेट ने हाउस रेंट अलाउंस में भी संशोधन का ऐलान किया है. महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ाने के बाद एचआरए की मौजूदा दर भी 27 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दी गई है. यह एक्स कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए होगा. दूसरी कैटेगरी यानी Y में रिवीजन 2 फीसदी होगा. इसका मौजूदा स्तर 18% है, इसे बढ़ाकर 20% किया जाएगा। इसके बाद Z कैटेगरी के कर्मचारियों को 1 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 10 फीसदी HRA मिलेगा.

DA में भी हुआ इजाफा

केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा. इसे मार्च के अंत में वेतन के साथ जमा किया जाएगा। इसमें कुल दो महीने का एरियर भी जोड़ा जाएगा. यह लगातार चौथी बार है जब महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया गया है.

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज