Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सतना रेलवे स्टेशन में आगरा निवासी युवक की बैग से मिले 8 लाख 20 हजार

Author Picture
Editor
Nov 22, 2023 7:09 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पिछले दिनों भारी मात्रा में चांदी और भारी-भरकम नगदी पकड़ चुकी सतना की राजकीय रेलवे पुलिस के हाथ एक बार फिर मोटी रकम लगी है। जीआरपी ने 8 लाख 20 हजार रुपए की नगदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे सतना जीआरपी ने सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से नोटों से भरे बैग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

उसके बैग में 500 के 1603,200 के 46 और 100 रुपए के 93 नोटों समेत 8 लाख 20 हजार रुपए की नगदी पाई गई।

पकड़े गए युवक का नाम चंचल पारवानी पिता अशोक कुमार पारवानी (37) निवासी बी 176 केदार नगर शाहगंज आगरा यूपी बताया जाता है। वह रात लगभग 3 बजे बनारस जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ लगाते हुए पकड़ा गया।

जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर एलपी कश्यप ने बताया कि जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म पर नाइट गश्त पर थी। इसी दौरान युवक बैग लेकर दौड़ता नजर आया।

उसकी गतिविधियां संदिग्ध सी थी लिहाजा रोक कर उससे पूछताछ की जाने लगी। जिसमें वह गोल-मोल जवाब देने लगा। उसे जब जीआरपी चौकी लाकर तलाशी ली गई।

बैग में 8 लाख 20 हजार रुपए की नगदी मिली। रुपयों के बारे में वह न तो कोई दस्तावेज पेशकर सका और न ही कोई पुख्ता जानकारी ही पूछताछ में दे सका। रुपयों को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज