Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gogo Didi Yojana : गरीबी होगी दूर महिलाओं को ₹2100 मिलेंगे प्रतिमाह

Author Picture
Sub Editor
Oct 6, 2024 2:50 PM IST

[inb_subtitle]

Gogo Didi Yojana : गरीबी होगी दूर महिलाओं को ₹2100 मिलेंगे प्रतिमाह
— Gogo Didi Yojana : गरीबी होगी दूर महिलाओं को ₹2100 मिलेंगे प्रतिमाह

—Advertisement—

Gogo Didi Yojana : फ्रेंड्स पूरे देश में इन दोनों मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की भांति योजनाओं को शुरू करने का दौर शुरू हो चुका है। झारखंड में भाजपा के द्वारा गोगो दीदी योजना की घोषणा की गई है। योजना के बारे में बताया गया है कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मैया योजना के तहत ₹1000 प्रतिमा महिलाओं को दे रहे थे उसकी विकल्प के तौर पर गोगो दीदी योजना की शुरुआत की गई है अब महिलाओं को ₹2100 घर बैठे मिलेंगे। बाकायदा भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर के फॉर्म भरने के लिए लगा दिया गया है।

झारखंड में आज से भाजपा कार्यकर्ता घर जाकर के महिलाओं के फार्म भरवा रहे हैं यह फॉर्म गोगो दीदी योजना के लिए भरवा जा रहे हैं। भाजपा का दावा है कि उनकी सरकार बनने पर हर महिला को प्रतिवर्ष ₹2100 घर बैठे दिए जाएंगे। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसका उल्लेख किया है। फॉर्म को विधिवत रूप से भरवा जाने के लिए प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी को इसकी ट्रेनिंग भी भाजपा संगठन के द्वारा दी गई है। प्रत्येक जिले में भूत स्तर पर फॉर्म भरवाने का दौर आशीष शुरू हो जाएगा।

यही नहीं फॉर्म भरने के बाद में फॉर्म की स्कूटी मंडल स्तर और जिला स्तर पर की जाएगी। भाजपा संगठन के द्वारा तैयारियां की गई है कि प्रदेश में पहले चरण का चुनाव शुरू होने के पहले ही पूरे प्रदेश में की महिलाओं के फार्म भरवा लिए जाएं। प्रारंभिक तौर पर महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश की महिला वोटर तक भाजपा पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

मैया योजना को निष्प्रभावी करने लाई गई गोगो दीदी योजना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री हैं और वर्तमान में झारखंड के चुनाव प्रभारी भी हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की घोषणा की गई है उन्होंने कहा है कि प्रत्येक माह महिला को ₹2100 की राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

आपको बता दें कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 मैया योजना के तहत दे रही थी इस योजना को निश प्रभावित करने के लिए भाजपा के द्वारा गोगो दीदी योजना लॉन्च की जा रही है।

पात्रता की शर्तें

भाजपा संगठन के द्वारा अभी प्रारंभिक तौर पर यही कहा गया है कि कम से कम 18 वर्ष की आयु की महिलाएं इस योजना की पात्र हितग्राही ता सूची में शामिल होना शुरू हो जाएंगे। भाजपा का दावा है कि प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव से पहले ही उन्हें पूरे फॉर्म भर लेने हैं। प्रारंभिक तौर पर अभी योजना से जुड़ी पड़ता की शर्तों को नहीं बताया गया है। लेकिन बाकी प्रदेशों में चल रही योजनाओं की आधार पर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए यह योजना लाई जा रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज