Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट इन जिलों में लू चलने की है प्रबल संभावना

Author Picture
Content Writer
May 12, 2023 7:31 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बेमौसम बारिस के खत्म होते ही गर्मी ने प्रकोप बढ़ाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने जिले में लू का अलर्ट जारी किया है और लू चलने की संभावना जताई है। आसमान से दिनभर जहां आग बरस रही है, वहीं लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। तापमान में वृद्धि का क्रम भी जारी है। लगातार तीन दिनों से तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.5  डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

शाजापुर सहित रतलाम,आगर और धार जिलों में मौसम विभाग ने लू चलने कीसंभावना जताई है पिछले दिनों आंधी पानी के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया था। वहीं तापमान भी करीब 10 डिग्री गिरकर 31 के आसपास पहुंच गया था। आंधी एवं ओले के कारण लोगों को कुछ परेशानी जरूर उठानी पड़ी थी लेकिन बारिश से उनके चेहरे खिल गए थे। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। दिन का उच्चतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। गर्मी बढ़ने का आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।  सुबह के नौ बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। घर से बाहर मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जा रहा है। पैदल चलने वाले राहगीर धूप से बचने के लिए पेड़ों या किसी अन्य छाए का सहारा ले रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक सत्येन्द्र धनोपिया ने बताया लू चलने के कारण घर से जरूरी काम पर ही निकलें और बाहर निकलने पर इन सावधानियों का विशेष ध्यान रखें। सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में न आएं। हल्के रंग के सूती कपड़े पहने। सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का उपयोग करें। बदन दर्द, उल्टी,दस्त या बुखार आने पर तत्काल डाक्टर को दिखावें।

दिनांक    अधिकतम    न्यूनतम

08.05      40.6           25.3

09.05      41.4           23.4

10.05      42.5           21.1

11.05      43.4           21.3

Article By Mukesh Sharma

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज