Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पीएम मोदी का शहडोल में जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Author Picture
Editor
Jun 30, 2023 10:12 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम सभा सदस्यों, गाँवों के फुटबाल खिलाड़ियों तथा जनजातीय प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा
  • पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक जुलाई को शहडोल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की लाँचिंग और पीवीसी आयुष्मान कार्डों के वितरण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों एवं जनजातीय मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

 मिली जानकरी अनुसार पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पीएम मोदी का शहडोल में जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि वर्चुअली शामिल होंगे। प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकासखण्डों के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया जाएगा। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद की पूरी रिपोर्ट होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी सिकल सेल ऑपरेशन गाइड-लाइन एवं मेनुअल का अनावरण, नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डेश बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के 25 हजार 500 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इनमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, चिकित्सा महाविद्यालय, शहरी स्थानीय निकाय और नगर निगम मुख्यालय शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिये किये गये प्रयासों एवं नवाचार संबंधी फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे और सामूहिक भोज में भी शामिल होंगे।

पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शहडोल में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के बाद ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर आयुष्मान ग्राम सभा होगी, जिसमें आयुष्मान हितग्राहियों के नाम पढ़े जाएंगे। नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 57 लाख से अधिक हितग्राहियों के डिजिटल आयुष्मान कार्ड तैयार किये जा चुके हैं। योजना के कुल हितग्राहियों में एक करोड़ हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड भी प्रदाय किये जा रहे हैं। देश में 3 करोड़ 57 लाख आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण पहली बार किया जा रहा है।

लखपति दीदियों, ग्रामसभाओं, फुटबाल खिलाड़ियों और जनजातीय मुखियाओं से संवाद

प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। महिला स्व-सहायता समूह में जिन दीदियों की वार्षिक आय एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक होती है, उन्हें लखपति दीदी कहा जाता है। दीदियों ने मेहनत और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है। मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू हुआ है, कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया है, ऐसी ग्राम सभाओं से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल के आस-पास, गाँव-गाँव में सक्रिय फुटबाल क्लबों के खिलाड़ियों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही जनजातीय समाज के मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के पहले ही प्रदेश में होंगे मंडी चुनाव, दो सप्ताह में शुरू होगी प्रक्रिया 2012 में हुए थे आखरी चुनाव

 ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज