Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सीएम और पूर्व सीएम के जिलों के BJP जिलाध्यक्ष की हुई घोषणा जानिए उमरिया की कब होगी जारी सूची

Author Picture
Content Writer
Jan 12, 2025 10:48 PM IST

[inb_subtitle]

सीएम और पूर्व सीएम के जिलों के BJP जिलाध्यक्ष की हुई घोषणा जानिए उमरिया की कब होगी जारी सूची

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में काफी लंबे अरसे से भाजपा जिला अध्यक्ष की सूची का इंतजार किया जा रहा है। आज देर रात मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के द्वारा मध्य प्रदेश के दो जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची पृथक पृथक जारी की गई है। सूची देखकर स्पष्ट प्रतीत होता है कि पूर्व संगठन चुनाव की भांति इस बार पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों की सूची एक साथ जारी नहीं की जाएगी।

जिन दो जिलों की घोषणा की गई है उसमें से एक जिला मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का है उज्जैन जहां संजय अग्रवाल को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वही दूसरा जिला पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले विदिशा की घोषणा की गई है। विदिशा जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में महाराज सिंह दांगी को मौका मिला है।

यह भी पढ़ें : मोहम्मदपुर मछनाई का नाम जब बदल कर हुआ मोहनपुर सीएम ने मंच से ली चुटकी देखिए विडिओ

जिन दो जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है यह सूची जिला चुनाव अधिकारी के नाम से जारी की गई है। इस मामले में जब उमरिया जिला चुनाव अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि 13 जनवरी की सुबह 10:00 बजे प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग उनकी होने वाली है। प्रदेश संगठन के द्वारा उन्हें तीन दिन के अंदर प्रभार के जिलों में जाकर के संगठन की बैठक लेकर जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने के आदेश प्रदेश संगठन से मिले हैं। उन्होंने आगे बताया कि संभवत है 14 या 15 जनवरी को उमरिया जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष के नाम की वे घोषणा करेंगे।

यह भी पढ़ें : IMD Alert : MP में बदलीं सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां जारी हुआ बारिश का अलर्ट 

महाराज सिंह दांगी बने विदिशा के भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष
महाराज सिंह दांगी सीएम डॉ मोहन यादव के साथ

 

भारतीय जनता पार्टी ने विदिशा के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की जिसमें विदिशा जिले की कुरवाई  विधानसभा  के पठारी तहसील के रहने वाले महाराज सिंह दांगी को विदिशा से भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया.महाराज सिंह दांगी पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गरीबी बताए जाते हैं आपको बता दें कि महाराज सिंह दांगी पूर्व में कुरवाई मंडल से मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में महाराज सिंह दांगी की पत्नी कुरवाई की जनपद अध्यक्ष हैं.

यह भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक में आया बाघ गुड्स ट्रेन के लोको पायलट ने लगाया ब्रेक बनाया टाईगर का वीडियो

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज