मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में “लाड़ली बहना योजना” अंतर्गत प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1,553 करोड़ की राशि का अंतरण किया।
किसान कल्याण योजना अंतर्गत 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में ₹1624 करोड़ और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में ₹337 करोड़ की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री जी ने ₹144 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।