Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान सत्ता में आने के बाद भाजपा के भ्रष्टाचार की कराएंगे जांच

Author Picture
Editor
May 27, 2023 1:25 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार के प्रकरण की पोल खोली जाएगी और उनकी जांच की जाएंगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना भारत के राष्ट्रपति का अपमान है, उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए खुद यह उद्घाटन कर रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज खंडवा पहुंचे। यहां पार्टी संगठन के कार्यक्रम से पहले पत्रकार हो चर्चा के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के लिए देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है। दिग्विजय सिंह ने 15 महीने की  कांग्रेस की सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो वह भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के मामलों  की जांच कराएगी।  उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमें दर्ज किया जाएगा जिन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम किया।

दिग्विजय सिंह ने संसद भवन के उद्घाटन को लेकर भी बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति  जी झारखंड जाकर न्यायालय भवन का उद्घाटन कर सकती है लेकिन दिल्ली में रहते हुए संसद के नए भवन का उद्घाटन नहीं कर सकती। उन्होंने संविधान का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए संविधान से परे जाकर संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज