Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अवैध शराब की बिक्री पर खोला मोर्चा स्थानीय पुलिस पर लगाया साठगाँठ का आरोप

Author Picture
Content Writer
Jul 28, 2023 2:48 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

टीकमगढ़ कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम माडूमर में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्राम वासियों के द्वारा कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन कार्यवाही ना होने के चलते एक बार फिर ग्राम की महिलाओं द्वारा टिकमगढ़ एसपी रोहित कासवानी को ज्ञापन सौंपा गया है।टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी को भी ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया विधायक द्वारा भी आश्वस्त किया गया कि टीकमगढ़ एसपी द्वारा उचित कार्रवाई करवाई जाएगी महिलाओं द्वारा बताया गया कि ग्राम माडूमर में ग्राम पठा की दुकान से अवैध शराब उनके ग्राम में बेची जाती है इसके चलते गांव का माहौल काफी खराब बना हुआ है आए दिन लड़ाई झगड़े और गाली गलौज होती है शराब पीने के बाद शराबी अपनी पत्नियों के साथ भी मारपीट करते हैं जिससे परेशान होकर महिलाओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है साथ ही बताया गया है कि जब बहा पुलिस आती हैं तो सांठगांठ करने के बाद वापस लौट आती है और कोई कार्यवाही नहीं करती।

एसपी द्वारा महिलाओं को आश्वस्त किया गया है की कार्रवाई की जाएगी इस दौरान टीकमगढ़ एसपी के साथ कोतवाली थाना प्रभारी मौजूद रहे जहां एसपी द्वारा निर्देशित किया गया है कि अवैध शराब की बिक्री को लेकर उचित कार्रवाई की जाए और कठोर कार्रवाई की जाए ताकि महिलाओं को दोबारा इस संबंध में ज्ञापन देने की आवश्यकता ना पड़े ग्राम में शराब की बिक्री को बंद कराया जाए।

Article / विकास राय

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज