Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

घर की छत पर गिर गया पीपल का पेड़ बच गई जान वही नदी पार करते हुए छात्र छात्राएं हुए वायरल

Author Picture
Editor
Aug 4, 2023 12:14 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिले में बीते 2 दिनों से आफत की बारिश जारी है मौसम विभाग के द्वारा 2 अगस्त की दोपहर को उमरिया जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसके बाद 3 अगस्त की दोपहर को उमरिया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग की अलर्ट की परिभाषा भले बदल गई है लेकिन उमरिया जिले में बारिश का कहर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें : CM Shivraj का ऐलान पंचायत सचिवों को मिलेंगे अनुकंपा, आरक्षण और 7वें वेतनमान सहित कई लाभ पढ़िए पूरी खबर

खबर 01 : छत पर गिरा पीपल का पेड़

मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में 4 अगस्त की सुबह तड़के का है, समाजसेवी झाला नरेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश कोरी पिता छोटेलाल कोरी घर में अकेले थे और बिस्तर पर सोए हुए थे, तभी घर के पास ही लगा दशकों पुराना पीपल का पेड़ भरभरा कर छत पर गिर गया गनीमत यह रही कि कमलेश कोरी मलबे के बीच में फंस गए और पड़ोसियों के द्वारा उन्हें मलबे से बाहर किया गया उनके बिस्तर पर ही दीवाल का एक बड़ा टुकड़ा और सीट टूटकर गिरी पर उनकी जान बाल-बाल बच गई और उन्हें एक भी खरोच नहीं आई

पीड़ित का भारी बारिश में मकान की छत टूटने से काफी परेशानी हो रही है, घटना से व्यथित कमलेश कोरी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : उमरिया में Red Alert के साथ हुआ Black Out मची अफरा तफरी पढ़िए जिले की 5 बढ़ी घटनाएँ

घर की छत पर गिर गया पीपल का पेड़ बच गई जान वही नदी पार करते हुए छात्र छात्राएं हुए वायरल

यह भी पढ़ें : कलेक्टर ने दिए आदेश भारी वर्षा के कारण 4 अगस्त को उमरिया जिले के सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश

खबर 02 : नदी पार करते हुए ग्रामीण और छात्र हुए वायरल

एक दूसरी तस्वीर उमरिया जिले के करकेली विकासखंड के ग्राम पंचायत कॉलोनी की है जहां ग्राम पंचायत कॉलोनी से अमोल आश्रम जाने के लिए चिलहा नदी पर एक रपटा पुल बना हुआ है बीते 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से चिलहा नदी भी उफान पर है लेकिन तेज बहाव के बीच छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों के द्वारा नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

घर की छत पर गिर गया पीपल का पेड़ बच गई जान वही नदी पार करते हुए छात्र छात्राएं हुए वायरल

वैसे तो कलेक्टर उमरिया ने 4 अगस्त के लिए जिले के सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी है वीडियो 3 अगस्त की सुबह का बताया जा रहा है यदि उक्त स्थल पर ऐसी लापरवाही जारी रही तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : MP Weather Alert : MP रहेगा बारिश का कहर 13 जिलों में Red Alert जारी देखिए पूरी जानकरी

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज