एक मोटरसाइकिल में स्टार्ट करने के दौरान अचानक उसमें आग लग गई घटना खंडवा में जिले के बोरगांव की बताई जा रही है । जिसमें रात के समय एक युवक अपनी मोटरसाइकिल को स्टार्ट करने के लिए किक मारता है तभी अचानक उसमें आग लग जाती है। युवक गाड़ी छोड़ कर भागकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना देता है। जिसके बाद लोगों के वहां भीड़ लग जाती है और पानी से आग को बुझाया जाता है। फिलहाल आग लगने की इस घटना में किसी के अतहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन ये घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई इसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें