Shorts Videos WebStories search

बारिश थमाने के बाद ओंकारेश्वर में हालात हुए सामान्य

Content Writer

whatsapp

खंडवा में बीते 30 घंटे हुई भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया था। जिले की तीर्थनगरी ओम्कारेश्वर में तो मानो मां नर्मदा ने रौद्र रुप धारण कर लिया हो। पानी ऐसा बरसा की लोगो के घरों-दुकानों तक मे जा घुसा। चारो तरफ पानी ही पानी हो गया। तट के आसपास बने लोगो के घर-दुकाने पानी की चपेट में आ गए। जिसके बाद अब वे सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। माना जा रहा है, कि इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान ओंकारेश्वर और मोरटक्का क्षेत्र में हुआ है।

 फिलहाल बारिश बंद है और नर्मदा नदी का जल स्तर भी घट रहा है। लेकिन यह सैलाब अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया है। मोरटक्का में नर्मदा किनारे बने एक रेस्टोरेंट में काफी नुकसानी हुई है, जिसके बाद रेस्टोरेंट की शक्ल ही बदल गई है। इधर, कलेक्टर ने राजस्व अमले को नुकसानी का आंकलन करने के लिए सक्रिय कर दिया है और लोगो को चिंता ना करने की बात कही है। बता दें, कि खंडवा में हुई भारी बारिश के बाद जिले के इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। जिसके बाद दोनों बांधों के गेट खोल दिए गए थे। गेट खुलने के बाद निचले क्षेत्रों में नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा और उसने रास्ते में आने वाली हर चीज को अपनी चपेट में ले लिया।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News खंडवा
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।