Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के नाम पर हुई धोखाधड़ी 2 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Sep 22, 2023 3:41 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया पुलिस की कार्यवाहीः आवेदक के साथ क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के नाम पर 01 लाख 90 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी अचरौल (राजस्थान) से गिरफ्तार

घटना का विवरणः- दिनांक 25.07.2022 को फरियादी आदित्य कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम पठारी थाना नौरोजाबाद हॉल उमरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 20.07.2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के नाम पर ओटीपी लेकर 01 लाख 90 हजार रूपये की धोखाधडी कर ली गई । फरियादी की रिपोर्ट पर तत्समय थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 479/22 धारा 420 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया था ।

यह भी पढ़ें : बाघ जिसे उतरा था मौत के घाट उसी के घर के बाहर डाल दिया डेरा

कार्यवाही का विवरणः- वर्तमान पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा उक्त प्रकरण के निकाल व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ठोस कार्यवाही करने हेतु संबंधितो को निर्देशित किया गया । विवेचना टीम द्वारा प्रकरण में आरोपियों की निशादेही हेतु आवश्यक साक्ष्य संकंलन जैसे मोबाइल नंबरो की जानकारी, संलिप्त खातो की जानकारी इत्यादि महत्वपूर्ण साक्ष्यो को संकंलित कर बारीकी से खंगाला गया जिससे ज्ञात हुआ कि आरोपी का संबंध अचरौल (राजस्थान) से है । आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में भी प्रयास किये गये थे परंतु सफलता हाथ नही लगी लेकिन पुलिस टीम द्वारा प्रयास लगातार जारी रखे गये । अंततः पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में 02 आरोपियो को अचरौल (राजस्थान) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।

यह भी पढ़ें : बिगड़ैल बाघ को कुछ ही घण्टो में सुन्दरगज, अष्टम और लक्ष्मण ने कर दिया प्रबंधन के हवाले

गिरफ्तार आरोपीः-
01. सचिन सवलानिया पिता गजेन्द्र सवलानिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम अचरौल जिला जयपुर राजस्थान ।
02. महेन्द्र यादव पिता रामकरण यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम अचरौल जिला जयपुर राजस्थान ।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा, उनि अभिलाष सिंह, सउनि बृजेश सिंह थाना कोतवाली एवं सायबर सेल से प्रभारी उनि बृजकिशोर गर्ग , प्र.आर. राजेश सौंधिया व आर. संदीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज