Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेताओं के बीच मारपीट और धक्का मुक्की आठ व्यक्तियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज ।

Author Picture
Editor
Sep 24, 2023 1:40 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पूरा मामला धार्मिक नगरी ओरछा का है जहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के दौरान भाजपा नेताओं के दो गुट आपस में भिड़ गये , दो गुटों में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय के पति प्रेमचंद राय व पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश खंगार आपस में भीड़ गये और मामला इतना बड़ गया की बात गाली गलौज और मारपीट तक पहुँच गई , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ ।

पूरे मामले को लेकर ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरोज प्रेमचंद राय ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की उन्होंने कहा कि मैं 4 घंटे थाने में बैठी रही, लेकिन मेरी शिकायत दर्ज नहीं हुई. मैं जैसे ही घर पहुंची तो पता चला कि मेरे पति और मेरे खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है. सरोज राय ने आगे कहा कि इसीलिए मैं रामराजा मंदिर में न्याय की आस लेकर आई हूं ।

क्या है पूरा मामला 

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पंचायत अध्यक्ष सरोज रॉय ने कहा कि निवाड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के बाद वह निवाड़ी से ओरछा जा रही थीं. इस दौरान यूपी के गाड़ी चालक सोनू यादव वसोवा और रमेश खंगार अपनी गाड़ी से रास्ते में बार-बार उन्हें ओवरटेक कर रहे थे. इसके बाद जब वो ओरछा में रामराजा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची तो वहां भी सीढ़ियों पर सोनू यादव ने उन्हें पीछे से धक्का दिया. जब इसका सुरक्षाकर्मियों ने विरोध किया तो उसके साथ भी सोनू यादव ने गाली गलौज की और उसे देख लेने की धमकी दी. इसके बाद सोनू यादव ने सरोज राय पर हमला करने की कोशिश की ।

मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि सरोज रॉय की शिकायत पर 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वही सोनू यादव की शिकायत पर सरोज रॉय के चार लोगों पर शिकायत दर्ज की गई है। इस तरह कुल 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं इस पूरे मामले में सोनू यादव पक्ष से भी पुलिस थाने में आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं करना चाहती। बहरहाल जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हुआ विवाद जिले में चर्चा का विषय बन रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज