Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सिंगरौलिया इलाके में बने एयर स्ट्रिप पर पहली बार उतारा प्लेन

Author Picture
Editor
Oct 6, 2023 4:09 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिंगरौली में बनी हवाई पट्टी का आज ट्रायल रन पूरा हो गया 8 सीटर हवाई जहाज भोपाल से चलकर सिंगरौली की एयर स्ट्रिप पर पहली बार उतरा इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जहां हवाई जहाज देखने के लिए पहुंचे थे वहीं जिले के कलेक्टर और एसपी भी जहाज का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे

सिंगरौली जिले में लंबे समय से एयर स्ट्रिप बनने का इंतजार हो रहा था स्थानीय विधायक लगातार इस मुद्दे को उठा रहे थे और अथक प्रयास कर रहे थे कि जल्दी से जल्दी हवाई पट्टी का निर्माण पूरा हो सके आज आखिरकार नवनिर्मित हवाई पट्टी पर 8 सीटर जहाज ट्रायल रन के लिए पहुंच गया इस दौरान सिंगरौलिया इलाके में बने एयरपोर्ट पर सैकड़ो की संख्या में लोग भी हवाई जहाज को पहली बार देखने के लिए पहुंचे थे हवाई जहाज के पायलट से बातचीत की गई जिसमें उन्होंने एयरस्ट्रिप पर संतोष जाहिर किया उनका कहना था कि थोड़ी बहुत जो कमियां है वह दूर की जा सकती हैं और यहां मध्यम दर्जे  के हवाई जहाज आसानी से उतार सकते हैं अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पहली बार किसी भी और स्ट्रिपर जहाज उतरने का एक अलग ही अनुभव और रोमांच होता है

सिंगरौली कलेक्टर ने ट्रायल रन पूरा होने पर खुशी जाहिर की उनका कहना है की जो भी बचा हुआ काम है उसे जल्दी से जल्दी पूरा कर लिया जाएगा साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि यहां छोटे ही सही पर नियमित उड़ान शुरू हो पाए

उर्जाधानी कहे जाने वाले सिंगरौली के इतिहास में एक नया अध्याय आज जुड़ गया है यहां लंबे समय से हवाई जहाज उतारने का लाभ इंतजार कर रहे थे जो सपना आज पूरा हो गया.

धर्मेन्द्र साहू

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज