अज्ञात शख्स के द्वारा नगर पालिका कर्मचारी को दिनदहाड़े गोली मारने का मामला धार जिले के मनावर में जिले से आया है। जहां नगर पालिका कर्मचारी को अज्ञात शख्स के द्वारा दिनदहाड़े गोली मार दी गई है। घटना की सूचना जंगल की आज की तरह पूरे शहर में फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को मनावर के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज को बड़वानी रेफर कर दिया गया।
ड्यूटी डॉक्टर सुनील देसाई ने बताया कि अभी पेशेंट आया है महेंद्र पिता रमेश निवासी मनावर उम्र 55 वर्ष जिसे की गोली लगने से घायल अवस्था में मनावर अस्पताल लाया गया है मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है
किस शख्स के द्वारा नगर पालिका कर्मचारी को गोली मारी गई है इसके पीछे क्या कोई पुरानी रंजिश है या कोई कार्यालय से संबंधित मामला है। तमाम चीजों पर से पर्दा तभी उठ पाएगा जब पुलिस विवेचना करेगी।