Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कमिश्‍नर ने एसडीएम व तहसीलदार को किया निलंबित

Author Picture
Sub Editor
Mar 7, 2024 4:32 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कमिश्‍नर ने एसडीएम व तहसीलदार को किया निलंबित : संभागीय कमिश्‍नर श्री अभय वर्मा ने अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी आधारताल श्री पुष्‍पेन्‍द्र अहाके एवं तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे को शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभागायुक्‍त ने यह कार्यवाही कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना से प्राप्‍त प्रस्‍ताव के आधार पर की है।

ज्ञात हो कि कठौंदा स्थित बारहमासी पटाखा संग्रहण एवं विक्रय दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं होने पर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना द्वारा उन्‍हें सील करने के निर्देश दिये गये थे। किन्‍तु अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी आधारताल ने बिना सक्षम स्वीकृति प्राप्त किये सील की गई दुकानें खुलवा दी थीं। जो शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन व शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही है।

संभागायुक्‍त श्री वर्मा द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी आधारताल श्री अहाके एवं तहसीलदार आधारताल श्री हरि सिंह धुर्वे द्वारा शासन के नियमों एवं निर्देशों के विपरीत कार्यवाही की गई तथा कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता बरती गई है। कमिश्‍नर श्री वर्मा ने दोनों अधिकारियों का निलंबन अवधि में मुख्‍यालय कलेक्‍टर कार्यालय नियत किया है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज